भागलपुर : जगदीशपुर में हथियार के साथ पांच लोग गिरफ्तार

भागलपुर : जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंगारी मोड़ के पास हथियार के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी लोग एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर जगदीशपुर की तरफ जा रहा थे। तभी किसी ने पुलिस को गाड़ी में हथियार होने की सूचना दी। मामला शुक्रवार रात्रि करीब नौ बजे की है।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार दो से तीन लोग भागलपुर की तरफ से आकर अंगारी चौक पर रूके, फिर वहां से भी दो लोग गाड़ी में सवार हो गये। जब गाड़ी खुली तो किसी ने पुलिस को उस गाड़ी में हथियार होने की सूचना दी। वहीं पुलिस अभी गिरफ्तार आरोपियों का नाम नहीं बता रहीं हैं। थानाध्यक्ष गणेश कुमार ने बताया कि पिस्टल के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

देसी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

घोघा। घोघा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर फुलकिया से शुक्रवार को देसी कट्टा, एक कारतूस और तीन खोखा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रजनीश कुमार पिता शेरो यादव के रूप में की गई। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

  • Related Posts

    इंस्टाग्राम वाली ‘मोहब्बत’ और भागलपुर स्टेशन पर ‘दी एंड’! गोड्डा की नाबालिग छात्रा प्रेमी संग फरार; GRP ने दबोचा, अब पुलिस ले गई साथ

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सहरसा में ‘इश्क’ का खूनी क्लाइमेक्स! शक की आग में भस्म हुआ 15 साल पुराना प्रेम विवाह; पत्नी का कत्ल कर फंदे पर झूला पति

    Share Add as a preferred…

    Continue reading