भागलपुर : युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण

भागलपुर : बिहपुर के झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की 21 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं मामले को लेकर जब पीड़ित युवती प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए झंडापुर थाना आवेदन लेकर पहुंची तो झंडापुर पुलिस ने पीड़िता को महिला थाना नवगछिया भेज दिया।

युवती ने बताया कि जब वह आवेदन लेकर महिला थाने पहुंची तो टाल-मटोल कर उसे घर लौटा दिया। पीड़िता ने नवगछिया एसपी पूरन कुमार झा से आवेदन पर केस दर्ज कर उचित न्याय की गुहार लगाई है। महिला थानाध्यक्ष नीता कुमारी ने कहा, हम हम छुट्टी पर हैं।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

    Share Add as a preferred…