उमेश कुशवाहा का बड़ा बयान : अगले चुनाव में जदयू बनेगी सबसे बड़ी पार्टी

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्टी के नव-मनोनीत पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए इसमें शामिल नेताओं को बधाई और शुभकामना दी। कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारी नई टीम शीर्ष नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी। 2025 में जदयू एक बार फिर बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

शनिवार को उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अब अधिक दिन शेष नहीं हैं। हमलोगों को अभी से इसकी तैयारी में जुट जाना है। मिशन-2025 को ध्यान में रखते हुए हमलोगों ने अपने वर्तमान संगठन का मूल्यांकन किया और शीर्ष नेतृत्व से परामर्श और निर्देश लेकर इसमें आवश्यक बदलाव किए हैं। इस बदलाव से संगठन और सक्रिय होगा।

नई कमिटी में संगठन के प्रति समर्पित, निष्ठावान और अनुभवी साथियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही इस कमिटी में समाज के सभी वर्ग की यथोचित भागीदारी सुनिश्चित की गई है। महिलाओं को भी विशेष प्राथमिकता दी गई है।

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में TMC के 20 बागी सांसदों को नहीं मिली अलग दल की मान्यता, सदन में अलग बैठने की मांग भी खारिज

    Share Add as a preferred…