प्रियंका गांधी बोली – बुलडोजर न्याय अस्वीकार्य,यह बंद हो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कहा कि देश में बुलडोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है और यह बंद होना चाहिए। प्रियंका की यह टिप्पणी, तब आई है जब मध्य प्रदेश के छतरपुर में थाने पर पथराव की घटना के एक आरोपी की कोठी को बुलडोजर से तोड़ दिया गया।

प्रियंका ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, अगर कोई किसी अपराध का आरोपी है तो उसका अपराध एवं उसकी सजा सिर्फ अदालत तय कर सकती है, लेकिन आरोप लगते ही आरोपी के परिवार को सजा देना, उनके सिर से छत छीन लेना, कानून का पालन न करना, अदालत की अवहेलना करना, आरोप लगते ही आरोपी का घर ढहा देना-यह न्याय नहीं है।

  • ये भी पढ़े..

    मिड डे मील की गुणवत्ता से समझौता नहीं, दो महीने में इंसुलेटेड बर्तन अनिवार्य: शिक्षा मंत्री

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव: ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसंपर्क

    Share Add as a preferred…