मेदांता के नर्स की चाकू गोदकर हत्या, पटना के कंकड़बाग में बीच सड़क पर वारदात

पटना: बेखौफ अपराधियों ने बिहार की राजधानी पटना में नर्स की हत्या कर दी. मृतक मेदांता अस्पताल में नर्स थी. कंकड़बाग इलाके में बीच सड़क पर उसकी चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. पटना की कंकड़बाग पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. हालांकि अभी तक हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

शनिवार दोपहर पटना की सड़क पर खूनी खेल खेला गया है. जहां दिनदहाड़े सरेआम पटना मेदांता अस्पताल की नर्स को मौत के घाट उतार दिया गया. मृतक की पहचान पूर्णिया की रहने वाली सोनी कुमारी के रूप में हुई है. वह पटना मेदांता अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करती थी।

बताया जाता है कि पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित मेदांता हॉस्पिटल के पीछे अपराधियों ने हॉस्पिटल की नर्स सोनी कुमारी को पेट में चाकू घोंप दिया. जिसके बाद आनन-फानन में उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

नर्स की हत्या क्यों हुई, अभी तक इसको लेकर कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और परिवारवालों से संपर्क साधा जा रहा है. इस घटना से लोगों में जबर्दस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है. राजधानी में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है. इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    जीविका के 2,446 नवनियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले- महिला रोजगार योजना लागू करने वाला पहला राज्य है बिहार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *