बेटी कात्यायनी का पासपोर्ट बनवाने में जुटे तेजस्वी, दस्तावेज लेकर पहुंचे ऑफिस, पान भी खाई

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बेटी कात्यायनी का पासपोर्ट बनवाने में जुटे हैं. तेजस्वी यादव बेटी कात्यायनी का पासपोर्ट बनवाने के लिए मौर्यालोक स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे. और दस्तावेज जमा किए. इससे पहले भी तेजस्वी इसी काम के लिए आशियाना रोड स्थित पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे थे. जहां उन्होने पासपोर्ट बनवाने संबंधी सभी प्रक्रियाएं पूरी की थी. इस दौरान उनके साथ पत्नी राजश्री और बेटी कात्यायनी भी मौजूद थीं।

दरअसल गुरुवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बेटी कात्यायनी का पासपोर्ट बनवाने से जुड़े दस्तावेज बनाने को लेकर आज मोर्या लोक पहुंचे. इस बार तेजस्वी यादव अकेले मोर्या लोक पहुंचे. यहां उन्होंने बेटी के पासपोर्ट बनवाने की सभी प्रक्रिया पूरी की. तेजस्वी ने बताया कि बच्ची का पहचान पत्र के साथ पासपोर्ट के लिए आवेदन करना था. साथ ही अभी जन्म प्रमाण पत्र इत्यादि की प्रक्रिया पूरी करनी है. इसके बाद तेजस्वी यादव मोर्या लोक कंपलेक्स में पान खाने भी पहुंचे।

बता दें कि तेजस्वी यादव की पुत्री का जन्म इसी वर्ष चैत्र नवरात्र के दौरान हुआ था और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पोती का नाम कात्यायनी रखा है. तेजस्वी यादव अपने परिवार को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं. अपने परिवार की हर खुशी वो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं. तेजस्वी बेटी कात्यायनी के साथ काफी वक्त बिताते हैं. ऐसे में विदेश जाने के लिए बेटी को पासपोर्ट की जरूरत पड़ी तो पापा तेजस्वी खुद ही पासपोर्ट ऑफिस पहुंच गए. और सारी प्रक्रियाओं को पूरा किया।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *