इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने में भागलपुर और बांका के लोग भी आगे

इस बार भागलपुर और बांका के करीब आठ हजार ज्यादा लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया है। बीते असेसमेंट ईयर (2023-24) के लिए भागलपुर और बांका से एक लाख 30 हजार करदाताओं ने इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल किया है। जबकि 2022-23 असेसमेंट ईयर के लिए एक लाख 22 हजार के करीब लोगों ने आईटीआर फाइल किया था।

वहीं, अब आईटीआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिफंड लेने का ई-सत्यापन शुरू हो गया है। 25 दिनों के अंदर लोगों को अपने आवेदन का ई-सत्यापन करा लेना है। वरना रिफंड का लाभ नहीं मिल पाएगा। आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि खत्म होते ही अब रिफंड जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अपनी देनदारी से अधिक टैक्स चुकाने वाले करदाता ही रिफंड वापस लेने के पात्र हैं। लेकिन उससे पहले रिटर्न दाखिल करने की तारीख से 30 दिन के अंदर ई वेरिफिकेशन कराना होगा।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

    Share Add as a preferred…