पटना समेत 9 जिलों में आज हो सकती है भारी बारिश, वज्रपात की भी चेतावनी, IMD की रिपोर्ट देखें

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के 9 जिलों में आज (11 अगस्त) बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को उत्तर बिहार के साथ-साथ दक्षिण बिहार में भी मानसून सक्रिय रहेगा. राजधानी पटना, जहानाबाद, गया और औरंगाबाद में भारी बारिश होगी तो वहीं पश्चिम चंपारण, किशनगंज, कैमूर, बक्सर और रोहतास में बहुत ज्यादा भारी वर्षा की संभावना है।

इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में मध्यम से लेकर हल्की वर्षा हो सकती है. राज्य के उत्तर पूर्व भाग को छोड़कर शेष सभी जिलों में मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

बुधवार की शाम और गुरुवार की सुबह आठ बजे तक चार जिलों में आठ जगहों पर बहुत ज्यादा भारी बारिश दर्ज की गई. इनमें पूर्वी चंपारण के चटिया में 262 मिलीमीटर के साथ अत्यंत भारी बारिश हुई जबकि गोपालगंज के बरौली में 160.2, बैकुंठपुर में 158.2, पूर्वी चंपारण के नौतन में 157.6, मुजफ्फरपुर के रेवा घाट में 153.8, खगड़िया में 127, मुजफ्फरपुर के गायघाट में 124.8 और गोपालगंज के भोरे में 124.2 मिलीमीटर बारिश हुई है।

राज्य के 26 जगहों पर 67 से लेकर 112 मिलीमीटर के बीच भारी वर्षा दर्ज की गई है. इसके अलावा कई जगहों पर मध्यम स्तर और दक्षिण बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई है।

  • Related Posts

    कल्याण विगहा में ‘निशांत’ उदय! पूर्वजों के आशीर्वाद से शुरू किया सियासी सफर; समर्थकों ने लगाए ‘भावी मुख्यमंत्री’ के नारे, क्या नीतीश के उत्तराधिकारी तैयार हैं?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *