सरयू राय जदयू में शामिल

झारखंड के पूर्व मंत्री व जमदेशपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली है। कुछ दिनों पहले ही वह पटना आकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले थे। झारखंड में आसन्न विधानसभा चुनाव के पहले एक सीटिंग विधायक के दल में शामिल होने से जदयू में उत्साह है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सरयू राय पुराने मित्र हैं। जदयू में उनके शामिल होने की जानकारी पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने रविवार को दी। सरयू राय को संजय झा ने जदयू की सदस्यता दिलायी है। संजय झा ने मिलन समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए अपने ट्वीट में कहा है कि सरयू राय के आने से झारखंड में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

सरयू राय झारखंड में भाजपा की सरकार में वर्ष 2014 में मंत्री थे। वर्ष 2019 के विस चुनाव के पहले उन्होंने भाजपा से दूरी बना ली और बतौर निर्दलीय तत्कालीन सीएम रघुवर दास को हराया। उन्होंने भारतीय जन मोर्चा पार्टी बनायी थी। संयुक्त बिहार में सरयू राय विप के सदस्य रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्वी चंपारण: वाटर पार्क परियोजना पर बढ़ा विवाद, जमीन बचाने सड़क पर उतरे किसान; सुधाकर सिंह ने सरकार को दी चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    मेदांता अस्पताल पहुंचे अनंत सिंह, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव का जाना हाल, पेसमेकर इंप्लांट के बाद डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

    Share Add as a preferred…