भागलपुर में वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो से 68.20 लाख बरामद, दो गिरफ्तार

भागलपुर। शनिवार की देर रात कोतवाली पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो से 68.20 लाख रुपये बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने बरामद रुपये को जब्त करते हुए बोलेरो सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। भागलपुर पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर रविवार की रात करीब 11 बजे डाले गए पोस्ट के अनुसार, शनिवार की देर रात में कोतवाली पुलिस गश्त पर निकली थी। इसी दौरान एक बोलेरो की जांच की गई तो उससे 68 लाख 20 हजार 500 रुपए बरामद किया गया।

इसके बाद बोलेरो के चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लेते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

    Share Add as a preferred…