बक्सर : मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, मुंगेर के पांच समेत सात गिरफ्तार

बक्सर/डुमरांव। नया भोजपुर ओपी क्षेत्र के चंदा गांव स्थित एक मकान में छापेमारी कर पुलिस ने शनिवार की देर रात अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित हथियार और बनाने के उपकरणों के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच कारीगर हैं, जो मुंगेर के रहने वाले हैं। आरा-बक्सर फोरलेन पर चंदा गांव के समीप शिक्षक वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव का मकान है।

आस-पास कोई दूसरा मकान नहीं है। पुलिस की नजरों से बचने के लिए हथियारों के सौदागरों ने इसी मकान को अपना ठिकाना बना रखा था। करीब आठ माह से यहां मिनी गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। एसपी ने बताया कि मिनी गन फैक्ट्री संचालकों का इलाके में किन-किन सप्लायरों से कनेक्शन है, अब इसका पता लगाया जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में नया बिजली कनेक्शन देने के नाम पर रिश्वत, विजिलेंस ने JE और तकनीशियन को रंगे हाथ दबोचा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत छह लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…