एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये निकाल लिए

नवगछिया। नवगछिया बाजार में एटीएम बदलकर पैसे निकालने का गोरखधंधा जोरों से चल रहा है। मंगलवार को नवगछिया बाजार के वैशाली होटल के पास स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से राजेंद्र कॉलोनी निवासी संजय कुमार, पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह का एटीएम बदलकर ठग ने 40,000 रुपये की निकासी कर ली। इस संबंध में पीड़ित संजय सिंह ने नवगछिया थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ आवेदन दिया है।

उन्होंने बताया कि उनका खाता स्टेट बैंक नवगछिया शाखा में है। मंगलवार को वह वैशाली होटल के पास स्थित यूनियन बैंक के एटीएम में एटीएम कार्ड डालकर पैसा निकाल रहे थे। पहले उन्होंने गलती से गलत पिन डाल दिया और फिर वह घर से नंबर पूछने लगे। इसी दौरान एटीएम कार्ड निकालने के चक्कर में उनका कार्ड गिर गया, और इसका फायदा उठाकर वहां खड़े एक लड़के ने अपना एटीएम कार्ड उसमें डालकर उनका गिरा हुआ कार्ड ले लिया और उनके एटीएम कार्ड से 40,000 रुपये निकाल लिए। नवगछिया थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन मिला है और मामले की छानबीन की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    कटिहार में कोल्ड ड्रिंक के कैरेट से मिले 5 देसी बम, मोहर्रम से पहले हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 की पहली पाली संपन्न, 9,348 में सिर्फ 2,748 अभ्यर्थी हुए शामिल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *