40 साल की पत्नी अपने पति और बच्चों को छोड़ सत्संगी बाबा के साथ फरार

भागलपुर : 40 साल की पत्नी अपने पति और चार बच्चों को छोड़ सत्संगी बाबा के साथ भाग गई। दरअसल गोराडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले शंकर मंडल की पत्नी उषा देवी सत्संगी बाबा के साथ 18जून को फरार हो गई इस पूरे मामले को लेकर शंकर मंडल गोराडीह थाना में मामला दर्ज कराया मामला दर्ज करने के बाद भी पुलिस के द्वारा किसी तरह का कोई कार्रवाई नहीं होता देख शंकर मंडल वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय आवेदन लेकर पहुंचे।

इस पूरे मामले को लेकर शंकर मंडल ने बताया कि कुछ माह पूर्व हमारे घर एक सत्संगी बाबा आया इसके बाद लगातार हमारे घर पर सत्संगी बाबा आते रहा और हमें भनक भी नहीं लगा कि हमारी पत्नी के साथ सत्संगी बाबा का प्रेम प्रसंग चल रहा है।

40 साल की पत्नी अपने पति और बच्चों को छोड़ सत्संगी बाबा के साथ फरार

जब फरार हो गई तो पता चला उसी सत्संगी बाबा के साथ हमारी पत्नी फरार हो गई है इसके बाद जब हम अपनी पत्नी से बात करने की कोशिश किया तो पत्नी ने कहा न्यायालय में केस कीजिए और जब तारीख पर आएंगे तो बात करेंगे वही शंकर मंडल ने यह भी कहा कि हमें दो लड़की और दो लड़का भी है हालांकि हमारी दोनों लड़की का शादी भी हो गया है इसके बाद भी हमारी पत्नी चार बच्चा और हमें छोड़कर सत्संगी बाबा के साथ फरार हो गई है।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…