अगलगी में 4 बच्चों की मौत, दर्जनों घर राख

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आ रही है. जहाँ भीषण आग लगने से 4 बच्चों की मौत हो गई है। वहीं कई लापता बताए जा रहे हैं। यह मामला जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुरमनी पंचायत का है। यहां के महादलित टोला में अचानक आग लगने से कई दर्जन घर कलकर राख हो गए हैं, जबकि चार बच्चों के भी जिंदा जलने की खबर सामने आ रही है।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीण बच्चों की जान बचाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए। जानकारी के मुताबिक़ घर में पड़े सिलेंडर में आग लगने से आसपास के कई घर भी आग के लपेटे में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि सिलेंडर का मलबा कई सौ फिट ऊपर जाकर गिर रहा था।

वहीं, ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि प्रशासन को सूचना देने के बाद भी विलंब से दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची और जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी।

  • ये भी पढ़े..

    ‘बेटी हुई है’ लिखवाकर नई कार से पूरे शहर में निकले पिता, किशनगंज में बेटी के जन्म का अनोखा जश्न बना मिसाल

    Share Add as a preferred…

    खान सर को पटना कोर्ट से बड़ी राहत, 3 जुलाई तक गिरफ्तारी पर रोक बरकरार; पुलिस से मांगी केस डायरी और बॉडीगार्ड के हथियारों की रिपोर्ट

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *