अरवल में वज्रपात से 3 लोगों की मौत : CM नीतीश ने जताया शोक, साथ ही लोगों से की ये अपील

अरवल में वज्रपात से 3 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है | साथ हीमुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं । मुख्यमंत्री ने अविलंब मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें ।

पूर्वी चंपारण, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण जिले के कुछ भागों में एक से तीन घंटे में हल्के और मध्यम मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग से जारी की गई है। वहीं नालंदा, समस्तीपुर, सिवान, वैशाली जिले में भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में वज्रपात से बचने के लिए खुले में न जाने की सलाह दी गई है।

  • ये भी पढ़े..

    मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

    Share Add as a preferred…

    जीविका के 2,446 नवनियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले- महिला रोजगार योजना लागू करने वाला पहला राज्य है बिहार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *