बिहार में 15 जिलों के एसपी समेत 29 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर, पटना के तीनों सिटी एसपी बदले

बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल हुआ है। गोपालगंज, समस्तीपुर, पूर्णिया समेत 15 जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) का तबादला कर दिया गया है। राजधानी पटना के तीनों सिटी एसपी भी बदल दिए गए हैं। गृह विभाग की ओर से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 29 अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग संबंधी अधिसूचना गुरुवार को जारी की गई।

राज्य सरकार के द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, औरंगाबाद की SP डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-3 बोधगया का समादेष्टा बनाया गया है. इनके पास बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-17 बोधगया के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा.

वहीं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-3 बोधगया के समादेष्टा दीपक रंजन अब सहायक पुलिस महानिरीक्षक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, पटना होंगे. बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16 के समादेष्टा शैलेश कुमार सिंह अब शिवहर के SP होंगे, जबकि पूर्णिया के SP उपेंद्रनाथ वर्मा अब बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10 पटना के समादेष्टा होंगे, जबकि प्रतिस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे IPS डॉ. गौरव मंगला अब सहायक पुलिस महानिरीक्षक, रेल बिहार होंगे.

पश्चिमी चंपारण के SP डी. अमरकेश अब साइबर प्रशिक्षण पोर्टल एवं समन्वय, आर्थिक अपराधी इकाई के SP होंगे, जबकि लखीसराय के SP पंकज कुमार अब राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो में SP होंगे. बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के सहायक पुलिस महानिरीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा अब पूर्णिया के SP होंगे, जबकि कटिहार के SP जितेंद्र कुमार अब (कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग) अपराध अनुसंधान विभाग के SP होंगे.

बिहार में 15 जिलों के एसपी समेत 29 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर, पटना के तीनों सिटी एसपी बदले बिहार में 15 जिलों के एसपी समेत 29 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर, पटना के तीनों सिटी एसपी बदले बिहार में 15 जिलों के एसपी समेत 29 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर, पटना के तीनों सिटी एसपी बदले

IPS विनय तिवारी SP रेल मुजफ्फरपुर बनाए गए

समस्तीपुर के SP विनय तिवारी अब पुलिस अधीक्षक, रेल मुजफ्फरपुर होंगे. वहीं नालंदा के SP अशोक मिश्रा अब समस्तीपुर के SP होंगे. शिवहर के SP अनंत कुमार राय अब बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16 पटना के समादेष्टा होंगे, जबकि अब तक गोपालगंज के SP रहे स्वर्ण प्रभात को पूर्वी चंपारण मोतिहारी का SP बनाया गया है. इसी प्रकार जमुई के SP शौर्य सुमन अब पश्चिम चंपारण, बेतिया के SP होंगे, जबकि रोहतास के SP विनीत कुमार पुलिस अधीक्षक (जी) विशेष शाखा पटना होंगे.

IPS नवजोत सिमी पुलिस मुख्यालय पटना की SP बनीं

नवादा के SP अंबरीश राहुल को औरंगाबाद का SP बनाया गया है. वहीं भोजपुर के SP प्रमोद कुमार यादव को विशेष कार्य बल (अभियान) SP बनाया गया है. बक्सर के SP मनीष कुमार अब केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) में SP होंगे. वहीं साइबर अनुसंधान एवं अभियान, आर्थिक अपराध इकाई, पटना SP वैभव शर्मा अब कटिहार के SP होंगे. कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग, अपराध अनुसंधान विभाग की SP नवजोत सिमी अब पुलिस अधीक्षक, बिहार पुलिस मुख्यालय पटना होंगी.

IPS चंद्रप्रकाश जमुई के SP बनाए गए

पटना के SP (ग्रामीण) रोशन कुमार अब SP रोहतास होंगे, जबकि अब तक मुजफ्फरपुर के सिटी SP रहे अवधेश दीक्षित अब गोपालगंज के SP होंगे. पटना पूर्वी के सिटी SP भारत सोनी अब नालंदा के SP होंगे, जबकि भागलपुर के सिटी SP मिस्टर राज अब भोजपुर के SP होंगे. पटना सेंट्रल के सिटी SP चंद्रप्रकाश अब जमुई के SP होंगे.

वहीं पटना पश्चिम के सिटी SP अभिनव धीमान अब नवादा के SP होंगे. दरभंगा के सिटी SP शुभम आर्य को बक्सर का SP बनाया गया है, जबकि राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो में SP अजय कुमार अब लखीसराय के SP होंगे. विशेष शाखा में SP बम बम चौधरी को अब निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का SP बनाया गया है.

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…