पांच राज्यों के चुनाव के लिए बिहार के 20 आईएएस आब्जर्वर नियुक्त, जल्द होगी ट्रेनिंग

पटना: आने वाले दिनों में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बिहार कैडर के 20 आईएएस अफसर को प्रेक्षक बनाया गया है । इन सभी अधिकारियों की ट्रेनिंग 6 अक्टूबर को नई दिल्ली में है । इसके लिए आयोग की तरफ से सभी आईएएस अफसर जिन्हें प्रेक्षक बनाया गया है उन्हें सूचना दी गई है।

इन सभी अधिकारियों की ट्रेनिंग 6 अक्टूबर को नई दिल्ली में होगी. आयोग की तरफ से सभी आईएएस अफसर को सूचना दी गई है. नवंबर में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसको लेकर अक्टूबर के पहले सप्ताह में चुनावी कार्यक्रम की घोषणा हो सकती है. ऐसे में इस चुनाव से पहले चुनाव आयोग की तरफ से बिहार के 20 आईएएस अधिकारी को आब्जर्वर नियुक्त किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

आब्जर्वर बनाए गए अधिकारियों में नर्मदेश्वर लाल (प्रधान सचिव गन्ना उद्योग विभाग), राजेश कुमार सचिव (बिहार मानवाधिकार आयोग), विनोद सिंह गुंजियाल सचिव (मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग), दीपक आनंद (निदेशक उपभोक्ता संरक्षण खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग), आशिमा जैन (विशेष सचिव, लघु जल संसाधन विभाग), गिरिवर दयाल सिंह ( ईखायुक्त गाना उद्योग विभाग), सुरेश चौधरी (बंदोबस्त अधिकारी पश्चिमी चंपारण बेतिया), सीमा त्रिपाठी (विशेष सचिव, कला संस्कृति एवं युवा विभाग), कौशल किशोर (निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं) शामिल हैं।

अलावा अनिमेष कुमार पाराशर (मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह नगर आयुक्त पटना नगर निगम), मिथिलेश मिश्र(निदेशक, मध्यान्न भोजन बिहार), संजीव कुमार (निदेशक तकनीकी सेवा उद्योग विभाग), सुनील कुमार यादव (अपर सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग), राजेश मीणा (निबंधक सहयोग समितियां), नवदीप शुक्ला (निदेशक पशुपालन बिहार पटना), आनंद शर्मा (निदेशक पंचायती राज), श्याम बिहारी मीणा (निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण), मोहम्मद नय्यर इकबाल (निदेशक खान विभाग), प्रशांत कुमार सी एच (समाज कल्याण), सज्जन आर (संयुक्त सचिव शिक्षा विभाग) को भी आब्जर्वर बनाया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *