झोपड़ी में आग लगने से 2 मासूम बच्चों की झुलसकर मौत; मची चीख-पुकार

बिहार के पटना में रविवार देर रात एक भयानक हादसा हुआ। दरअसल यहां आग की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो बच्चे झुलस गए है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जनकपुर मोड़ के नजदीक की है। मृतक बच्चों में एक आठ वर्षीय और दूसरा 4 वर्षीय बच्चा है। घटना के संबंध में पीड़ित परिजनों ने बताया कि सभी लोग रात में सो रहे थे तभी अचानक एकदम से झोंपड़ी में आग लग गई। वही आग की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की जान चली गई और 2 बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। साथ ही इन आग की लपटों में सारा घर और समान जलकर राख हो गया है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। वहीं इस भयानक हादसे से पूरा परिवार सदमे में है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस जांच के बाद ही सारी सच्चाई सामने आएगी।

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *