गंगा में डूबने से 15 वर्षीय युवक की मौत, सुल्तानगंज थाना क्षेत्र की घटना

भागलपुर, 11 अगस्त 2025:सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के महेशी पंचायत के मोतीचक दियारा में गंगा का जलस्तर बढ़ने के बीच 15 वर्षीय मनोरंजन कुमार की डूबने से मौत हो गई। मृतक, रामबिलास मंडल का पुत्र था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और कानूनी कार्रवाई शुरू की।
जनप्रतिनिधि एवं राजद नेता नट बिहारी मंडल और जिला परिषद सदस्य आशा जायसवाल ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।


 

  • ये भी पढ़े..

    खान सर-रोशन आनंद विवाद में अवध ओझा की एंट्री! बोले- “मैंने पहले ही खान सर को मैसेज कर कहा था, मामला बढ़ाओ मत”

    Share Add as a preferred…

    बिलौटी महापंचायत में गरजे करणी सेना प्रमुख बीरू सिंह, बोले- “भरत तिवारी को न्याय नहीं मिला तो देशव्यापी आंदोलन होगा”

    Share Add as a preferred…