गया इंजीनियरिंग कॉलेज के 11 छात्रों का हुआ चयन

EcoSpace Infrastructure कंपनी ने सिविल इंजीनियरिंग बैच 2022-26 से किया भर्ती

पटना, 09 सितंबर।गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (GCE) ने एक बार फिर अपनी उपलब्धि से गर्व का अवसर प्रदान किया है। कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग (बैच 2022-26) के कुल 11 छात्रों का चयन प्रतिष्ठित EcoSpace Infrastructure कंपनी में हुआ है।

चयनित छात्रों की सूची

  • राशी
  • दिव्या कुमारी
  • कैवल्य कुमार
  • प्रशांत राज
  • छोटी सिंह
  • रश्मि पटेल
  • शालू कुमारी
  • आदित्य मनोज
  • शिशु रंजन कुमार
  • अनन्या भारती
  • रौशन कुमार

प्राचार्य और टी एंड पी सेल ने दी शुभकामनाएँ

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजन सरकार और प्रशिक्षण एवं परामर्श प्रकोष्ठ (T&P Cell) ने सभी चयनित छात्रों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, संकल्प और संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

प्रेरणा बनेगी नई पीढ़ी के लिए

कॉलेज परिवार ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी मिसाल साबित होगी और उन्हें बेहतर करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना में BJP विधायक रोहित पांडे की गाड़ी पर हमला, प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप

    Share Add as a preferred…

    “मेरे सिर पर 1 करोड़ का कर्ज है, जमीन कैसे बेचूं?” टाउनशिप के लिए रजिस्ट्री पर रोक को लेकर विधान परिषद में गरजे RJD MLC सुनील सिंह

    Share Add as a preferred…