राजकीय पॉलिटेक्निक, डेहरी ऑन सोन के छात्रों की बड़ी उपलब्धि

पूर्व छात्रों का सरकारी सेवाओं और प्रतिष्ठित संस्थानों में चयन, संस्थान का बढ़ा मान

पटना, 09 सितंबर।विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के अधीन संचालित राजकीय पॉलिटेक्निक, डेहरी ऑन सोन, रोहतास के पूर्व छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से सरकारी एवं प्रतिष्ठित संस्थानों में सफलता अर्जित की है। इन उपलब्धियों से न केवल छात्रों ने अपने करियर को नई दिशा दी है बल्कि संस्थान का भी गौरव बढ़ाया है।

सफल छात्र और उनका चयन

  • सूरज कुमार, इलेक्ट्रिकल (2019-21) – Power Grid Corporation of India Limited में चयन, पैकेज 11.9 लाख प्रति वर्ष
  • नितेश कुमार, इलेक्ट्रिकल (2019-22) – Power Grid Corporation of India Limited में चयन, पैकेज 11.9 लाख प्रति वर्ष
  • प्रगति कुमार, इलेक्ट्रिकल (2019-22) – Indian Coast Guard में चयन, पैकेज 8 लाख प्रति वर्ष
  • ममता कुमारी, इलेक्ट्रिकल (2018-21) – BSPHCL में चयन, पैकेज 4.9 लाख प्रति वर्ष
  • पूजा कुमारी, सिविल (2018-21) – BSPHCL में चयन, पैकेज 4.9 लाख प्रति वर्ष

संस्थान में खुशी का माहौल

छात्रों की इस सफलता पर प्राचार्य, व्याख्याता गण एवं स्टाफ सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संस्थान प्रशासन का कहना है कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के छात्रों को प्रेरित करेगी और उन्हें भी कड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…