पटना में 10 मिनट का ब्लैकआउट, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे; एयर स्ट्राइक के बाद मॉक ड्रिल में दिखा देशभक्ति का जज़्बा

पटना, 7 मई 2025 – पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक के बाद देशभर में हाई अलर्ट जारी है। इसी के तहत बुधवार शाम को गृह मंत्रालय द्वारा देश के 244 जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में इस दौरान 10 मिनट का ब्लैकआउट किया गया, जिसने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।

पटना में सायरन, ब्लैकआउट और गूंजते नारे

शाम 6:58 बजे अचानक सायरन बजने लगे। दो मिनट तक लगातार सायरन की आवाज गूंजती रही और ठीक शाम 7:00 बजे से लेकर 7:10 बजे तक पूरे पटना शहर की बिजली काट दी गई। सड़कों पर गाड़ियों की लाइटें बंद हो गईं और शहर अंधेरे में डूब गया। लेकिन इस अंधेरे में जो गूंज सुनाई दी, वह थी— ‘भारत माता की जय’, ‘हिन्दुस्तान जिंदाबाद’, और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे।

वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियां रोक दीं और 10 मिनट तक वहीं खड़े रहकर राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। जैसे ही बिजली वापस आई, लोगों ने तालियों और नारों से पूरे माहौल को गरमा दिया।

इन जिलों में भी हुई मॉक ड्रिल

बिहार में पटना के अलावा पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और बेगूसराय जिलों में भी मॉक ड्रिल की गई। इन जिलों में भी सायरन और ब्लैकआउट के जरिए युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की तैयारियों का अभ्यास किया गया।

महावीर मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक

पटना जंक्शन के पास स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में शाम 7:00 से 7:30 बजे तक श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक लगा दी गई। सुरक्षा कारणों से मंदिर परिसर को पूरी तरह खाली कराया गया और ड्रिल के बाद ही सामान्य स्थिति बहाल की गई।

सरकार की तैयारी, जनता की भागीदारी

गृह मंत्रालय के अनुसार, यह मॉक ड्रिल आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का हिस्सा थी, ताकि किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में प्रशासन और आम नागरिक दोनों सजग और तैयार रहें। ड्रिल ने न सिर्फ प्रशासन की मुस्तैदी को दर्शाया, बल्कि आम लोगों के राष्ट्रभक्ति और अनुशासन की भी झलक दिखाई।

  • ये भी पढ़े..

    भोलानाथ और बौंसी पुल ROB कार्य का निरीक्षण, जल-जमाव पर नगर निगम सख्त; 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

    Share Add as a preferred…

    पूर्व रेलवे ने आपूर्ति श्रृंखला को किया मजबूत, यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर सेवा पर विशेष जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *