सावन के तीसरे सोमवारी को अजगैवीनाथ मंदिर के शिवालय में लाखों शिव भक्तों ने की पूजा अर्चना

लाखों कांवरियों एंव शिव भक्तों ने उत्तरवाहनी गंगा में लगाई डुबकी| हर महादेव, बोल बम के जयकारों के साथ पुरे अजगैवीनाथ नगरी हुए गुंजयमान, गंगा घाट, मंदिर परिसर, कांवरिया पथ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

भागलपुर सुलतानगंज के अजगैवीनाथ धाम में सावन के तीसरे सोमवारी को सुबह से उत्तरवाहनी गंगा में डुबकी लगाने की भीड उमड गई| आपको बताते चले कि बिहार, झारखंड, नेपाल, सिल्लीगुडी, डार्जिलिंग, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के शिव भक्त उत्तरवाहनी गंगा में डुबकी लगाकर गंगा जल लेकर पूजा पाठ कर बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग में जल चढाने की भीड़ उमड गई है और साथ ही लाखों कांवरियों ने भी उत्तरवाहनी गंगा में डुबकी लगाकर कांवर में गंगा जल लेकर पैदल व वाहन से बैधनाथ धाम यात्रा के लिए हर हर महादेव, बोल बम के जयकारों के साथ रवाना हो गए| इसको लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर गंगा घाट, मंदिर परिसर एंव कच्ची कांवरिया पथ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई जो कांवरियों एंव शिव भक्त बारी से बाबा भोलेनाथ को जल चढाते हुए अपनी अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं| वही स्थानीय पंडित ने कहा कि मनोकामनाएं शिवलिंग होने पर बाबा भोलेनाथ को जल चढाने के लिये लाखों कांवरियों एंव शिव भक्तों पूजा पाठ सावन के तीसरे सोमवारी को किया है|

वही पुलिस कर्मी एंव ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने कहा कि सुबह से अजगैवीनाथ मंदिर के शिवालय में गंगा जल चढाने के लिए शिव भक्तों की भीड़ उमड गई है जो बारी बारी से सभी शिव भक्तों एंव कांवरियों को पूजा पाठ कराया जा रहा है कि बात कही। वही नगर परिषद के द्वारा भी गंगा घाट में साफ सफाई युद्ध स्तर तीन सीप्ट में कराया जा रहा। है|

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 5 जून 2026 का दिन किस राशि के लिए रहेगा भाग्यशाली, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…