विपक्ष का प्रतिरोध मार्च : बैरिकेडिंग को तोड़कर निकले प्रदर्शनकारी

पटना : इंडिया गठबंधन की तरफ से आज यानी 20 जुलाई को मौजूदा बिहार सरकार के कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाला गया। इंडिया ब्लॉक ने प्रतिरोध मार्च के दौरान इनकम टैक्स चौराहे पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए बैरिकेडिंग को तोड़कर मार्च को आगे निकाला। प्रतिरोध मार्च में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल राजद, कांग्रेस, सीपीआई (एमएल), लेफ्ट और वीआईपी पार्टी सभी के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजद और कांग्रेस के महिला विंग के नेता कार्यकर्ता भी प्रतिरोध मार्च में सरकार के खिलाफ कर रही है नारेबाजी। प्रदर्शन में मौजूद रहे कांग्रेस के विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि बिहार की सरकार गरीबों के खिलाफ है। महंगाई सर चढ़कर कर बोल रहा है। शकील अहमद खान ने कहा कि बिहार विधानसभा के सत्र के दौरान भी हमलोग उठाएंगे और ऐसा आवाज उठाएंगे कि सरकार का कान का पर्दा फट जाएगा। सरकार को इस गद्दी से उतार कर फेंकना है और बिहार को खुशहाली की ओर लेकर जाना है।

 

  • ये भी पढ़े..

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    जीविका के 2,446 नवनियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले- महिला रोजगार योजना लागू करने वाला पहला राज्य है बिहार

    Share Add as a preferred…