‘रेमल’ से बिहार के नौ जिलों में बारिश, आज भी है आसार

रेमल तूफान रविवार की देर रात 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के समुद्री तटों पर टकराया। इसका प्रभाव बिहार में भी दिखने को मिला। सोमवार को बिहार के नौ जिलों के 10 शहरों में मध्यम से हल्की स्तर की बारिश हुई।

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। उत्तर बिहार, कोसी, सीमांचल व पूर्वी बिहार के ज्यादातर शहरों में बादल छाए रहे, जबकि पटना सहित अधिकतर शहरों के अधिकतम पारे में गिरावट आई।

मौसम विभाग के अनुसार रेमल का असर मंगलवार को भी उत्तर बिहार में देखा जा सकता है। हालांकि दक्षिण बिहार का ज्यादातर जिला गर्म रात की चपेट में रहेगा। पुरवा हवा चलने से वातावरण में आर्द्रता अधिक है।

इन जिलों में हुई बारिश सुपौल के वीरपुर में 8.4 व राघोपुर में 3, नवादा के कौवाकोल में 8, पूर्वी चंपारण के सुगौली में 6.2, कटिहार के अमदाबाद में 4.2, बांका में 0.5 और भागलपुर में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

  • Related Posts

    मोतिहारी में आर्म्स लाइसेंस फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा, चौकीदार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर इनाम घोषित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुजफ्फरपुर की ‘गुड़िया’ ने बदली सुमेरा पंचायत की तकदीर! लाह की चूड़ियों से खादी मॉल तक का सफर; स्कूटी पर सवार होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं गांव की बेटियां

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *