रेमल चक्रवाती तूफान के कारण पूरे बिहार में आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में रिमल चक्रवाती तूफान का काफी असर देखने को मिलेगा। कई जिलों में इसके चलते आंधी और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में उठा रिमल चक्रवाती तूफान 26 मई को बांग्लादेश और गंगीय पश्चिम बंगाल के तट पर टकराने वाला है, जिससे इसका अप्रत्यक्ष रूप से बिहार पर भी असर पड़ेगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रिमल तूफान के प्रभाव से सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा के साथ उत्तर बिहार में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, दक्षिण बिहार में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसी वजह से लोगों को कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी।

 

मौसम विभाग के अनुसार, राडार और उपग्रह से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि शुक्रवार सुबह यह डिप्रेशन और शाम को डीप डिप्रेशन के रूप में विकसित हो सकता है। हवा की गति बढ़ने के आधार पर यह शनिवार को रिमल नामक साइक्लोन तूफान बनने जा रहा है, जो रविवार को बांग्लादेश और गंगीय पश्चिम बंगाल के तट पर टकराएगा। ओमान द्वारा इस साइक्लोन का नाम रिमल रखा गया है।

कमजोर साइक्लोन होने के कारण ज्यादा नुकसान होने की संभावना नहीं है, लेकिन बिहार में नमीयुक्त पुरवा हवा का प्रवाह जारी रहेगा, जिससे अधिकतम तापमान में विशेष वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान का मानसून पर कितना असर पड़ेगा, इसकी सही जानकारी तूफान के टकराने के बाद ही पता चलेगी।

ये भी पढ़े..

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: PMCH में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार, पूरे बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *