हार के डर से बौखला गए हैं कांग्रेस नेता : शाहनवाज हुसैन

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिलने वाली है। मोदी लहर के आगे लोकसभा चुनाव में विपक्ष धूल फांकता हुआ नजर आएगा। सोमवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता करारी हार के डर से बौखला गए हैं।

भाजपा प्रवक्ता विपक्ष के लोग जिस तरह देश से जुड़े बड़े मसलों पर सवाल उठा रहे हैं, इससे उनकी बदहवासी झलक रही है। पुंछ के आतंकी हमले को लेकर सवाल उठाना, देशभक्त हेमंत करकरे की शहादत के मामले में देश विरोधी बयान देना, कांग्रेस और विपक्ष की बौखलाहट को उजागर करता है।

कहा कि मुंबई में हुए आतंकी हमले के सबसे बड़े आरोपी कसाब को हेमंत करकरे की शहादत में क्लीन चिट देकर कांग्रेस नेता ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    लोदीपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर, सड़क पार कर रहे मजदूर की टांग टूटी, अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, मुख्यमंत्री ने कहा- वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा राज्य का सांस्कृतिक गौरव

    Share Add as a preferred…