राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर युवा कांग्रेस द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन

भागलपुर : पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर भागलपुर युवा कांग्रेस के तरफ से ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर रक्त दान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें रक्त दान कर श्रद्धाजली दी।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वही इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी एक युवा प्रधान मंत्री थे, को हम युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं।

उनके ही प्रेरणा से से आज हम सभी रक्त दान कर रहे हैं। जो यह रक्त किसी ना किसी रूप में जरूरतमंद लोगों को जान बचाने में सहायक सिद्ध होगा। क्योंकि रक्त की कमी के कारण ना जाने कितनी ही लोगो की मौत हो जाती है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि रक्त दान महा दान होता है, इसलिए आज हम लोग युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने रक्त दान कर स्वर्गीय राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है।

वही इस अवसर पर युवा कांग्रेस के विशाल कुमार युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष, अंकित कुमार, आफताब, मेहताब, प्रवीण प्रकाश, सारिक खान, अभिषेक चौबे, अदनान आदि उपस्थित थे।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *