राजधानी पटना में देर रात हूई बारिश, अब बढ़ेगी ठंड

पटना : दिन में बादलों की आवाजाही से पटना सहित दस शहरों के अधिकतम तापमान में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। पटना, गया सहित उत्तर पश्चिमी बिहार और दक्षिण पश्चिम बिहार के जिलों में इसका ज्यादा असर दिखा। गया और पूर्णिया में घना कोहरा रहा।

पटना में सुबह के बाद दिन में भी मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रही। हालांकि राज्यभर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को राज्य भर में सबसे ठंडा सबौर रहा, जहां न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। गया और सासाराम के डेहरी में आंशिक बूंदाबांदी की स्थिति भी बनी रही। मौसमविदों का अनुमान है कि दो दिन बाद सूबे के शहरों के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आएगी।

जिससे रात में ठंड में बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार को जिन शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज है, उनमें पटना में 1.1 डिग्री, गया में 2.2 डिग्री, डेहरी में 1.2 डिग्री, कैमूर में 5.4 डिग्री, गोपालगंज में 3.3 डिग्री, वाल्मीकिनगर में दो डिग्री की कमी आई। गोपालगंज, कैमूर और वाल्मीकिनगर में ज्यादा ठंड महसूस की। शुक्रवार को तापमान में आई गिरावट के बावजूद अधिकतर शहरों के अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना 21.7 12.2

गया 21 10.6

भागलपुर 21.9 11.7

पूर्णिया 24.8 9.9

 

  • ये भी पढ़े..

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, सीमांचल और दक्षिण बिहार में तेज बारिश का अलर्ट; पटना में आंधी-वज्रपात की चेतावनी

    Share Add as a preferred…