युवती ने प्रेमी पर लगाया यौन शोषण का आरोप

सुल्तानगंज शहर में रह रहे बांका जिला के शंभूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक का मुंगेर जिला के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से प्रेम हो गया। प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने सारी हदें पार कर दीं। जब लड़के का सरकारी नौकरी हो गया तो वह शादी से मुकर गया। इसके बाद लड़की ने सुल्तानगंज थाने में मामला दर्ज कराया।

आवेदन में बताया है कि कोचिंग में पढ़ाई के दौरान दोनों में दोस्ती हुई थी। इस दौरान युवक ने शादी का दिलासा देकर मेरे साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। जब मैं गर्भवती हो गई तो उसने शादी का वास्ता देकर बच्चा गिरवा दिया। जब उसकी सरकारी नौकरी हो गयी तो वह शादी से मुकर गया। युवक ने बताया कि मैं उससे शादी करने को तैयार हूं। पुलिस ने बताया कि लड़की के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…