मोहर्रम की दसवीं पर ताजिया में हजारों की संख्या में सड़कों पर दिखे पैकर

भागलपुर में मोहर्रम की दसवीं पर कोतवाली इलाके से निकाला गया ताजिया आकर्षण का केंद्र बना रहा। कोतवाली इमामबाड़ा से पैकर 2:35 मिनट पर ताजिया लेकर शाहजंगी के लिए रवाना हुए। वहीं काजीबलीचक मार्ग और तातारपुर चौक पर पैकरो का हुजूम देखा गया। इस दौरान या अली या हुसैन की सदा गूंजती रही। जुलूस में हजारों की संख्या में पैकर और आम लोग शामिल हुए। ताजिया जुलूस तातारपुर चौक, मुस्लिम हाई स्कूल होते हुए रेलवे समपार करते हुए शाहजंगी कर्बला मैदान गया। इस दौरान शहर के तमाम जगहों पर पुलिस बल की मौजूदगी रही। ताकि विधि व्यवस्था सुचारू रूप से कायम रहे।

साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से जुलूस की निगरानी ड्रोन एवं शहर में लगे CCTV से भी की गई। सिटी डीएसपी ने बताया कि ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया। उन्होंने कहा की सभी मजहब के लोग आपसी एकता और भाईचारे के प्रतीक है। वहीं दौरान सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के संयोजक प्रो फारूक अली ने कहा की आज रात करीब 9 बजे से विभिन्न मोहल्लों से अखाड़ा निकाला जायेगा और देर रात तक शाहजंगी में पहलाम संपन्न होगा।

  • Related Posts

    भागलपुर में ‘एकाग्रता की शक्ति’ का योग महोत्सव संपन्न! विवेकानंद केंद्र के 10 दिवसीय सत्र में विद्यार्थियों ने सीखी ध्यान की तकनीक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    रामनवमी पर भगवा रंग में रंगेगी ‘सिल्क सिटी’! भागलपुर में 27 मार्च को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा; मंजूषा पेंटिंग वाली बैलगाड़ियां और महाराष्ट्र के नगाड़े होंगे आकर्षण का केंद्र

    Share Add as a preferred…

    Continue reading