भागलपुर : कांवरियों को ना हो कठिनाई-महापौर से मिले वार्ड पार्षद शांडिल्य नंदिकेश, सौंपा ज्ञापन

भागलपुर नगर निगम के पर्यावरण समिति के अध्यक्ष होने के नाते वार्ड संख्या 20 के पार्षद शांडिल्य नंदिकेश ने महापौर बसुंधरा लाल को ज्ञापन सौंपा। आने वाले श्रावण महीने में कावरियागण को अलीगंज के रास्ते जाना होगा। भोलानाथ पुल निर्माणधीन होने के कारण रास्ता बंद है। लेकिन अलीगंज में बहुत से अवैध बूचड़खाने है। पूरा नाली खून से भरा रहता है। बारिश होने से सारा अवशेष सड़क पर आ जाता है।

शांडिल्य ने कहा कि क्या हम इतने कमजोर है की कावरियगन को नंगे पांव खून पर चढ़ कर जाने को मजबूर करेंगे। क्या महादेव को वह जल अर्पण करना उचित रहेगा। हमारा दायित बनता है की हम उनका रास्ता सुगम बनाएंगे। जो फूलों से भरा हो खून से नही।

 

हमारा प्रशासन से आग्रह है की जल्द से जल्द बूचड़खाने बंद करवाए और हमे आंदोलन करने पर मजबूर न करे.

ये भी पढ़े..

भागलपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में माहवारी स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को वितरित की गई एमएचएम किट

Share Add as a preferred…

भागलपुर और कहलगांव की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का मुद्दा लोकसभा में उठा, सांसद अजय मंडल ने केंद्र से मांगी जानकारी

Share Add as a preferred…