महिला दारोगा ने कराया पूर्व थानेदार पर दुष्कर्म का केस

जक्कनपुर थाने के पूर्व थानेदार सुदामा सिंह पर एक महिला दारोगा ने अनुसूचित जाति/जनजाति थाने में दुष्कर्म की एफआईआर बीते एक फरवरी को दर्ज करवाई है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। कुछ रोज पहले ही इंस्पेक्टर सुदामा का तबादला दूसरे जिले में हुआ है।

पीड़ित महिला दारोगा का आरोप है कि इंस्पेक्टर सुदामा उसे काम के बहाने थाने के सरकारी आवास में बुलाते थे। एफआईआर में दर्ज आरोपों की मानें तो वर्ष 2023 में ही उन्होंने महिला दारोगा को अपने सरकारी आवास में बुलाया और चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। उसे पीते ही महिला दारोगा बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो महिला दारोगा ने खुद को असहज पाया।

पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ। पूर्व थानेदार ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई और उसे ब्लैकमेल करने लगे। वीडियो को भय दिखाकर कई बार उन्होंने महिला दारोगा के साथ दुष्कर्म किया। एफआईआर में इस बात का भी जिक्र है कि वर्ष 2023 के सितंबर माह में महिला दारोगा का गर्भपात करवाया गया। पीड़िता ने गर्भपात से संबंधित कागजात होने का भी दावा किया है। उसका आरोप है कि थानेदार ने अपनी ऊंची पहुंच होने का दावा करते हुये उसे इस बात को किसी को नहीं बताने की धमकी दी थी।

  • ये भी पढ़े..

    खान सर की कोचिंग पर हमले के बाद सख्त होगी निगरानी? कोचिंग रेगुलेशन एक्ट की मांग तेज

    Share Add as a preferred…

    एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ब्लैक कोबरा के डसने से चाचा-भतीजी की दो दिनों में मौत

    Share Add as a preferred…