भागलपुर : सुल्तानगंज थाना के निजी चालक पर यौन शोषण का केस दर्ज

भागलपुर : सुल्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने सुल्तानगंज थाना के निजी चालक अमन कुमार उर्फ मनीष कुमार पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगा केस दर्ज कराया है। उक्त युवती का आरोप है कि आरोपी के भाई और अन्य परिजन अब उसे धमकी दे रहे। युवती अपनी शिकायत लेकर मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची थी।

युवती का कहना है कि उसने छह मई को महिला थाना में केस दर्ज कराया था। उसके साथ गलत करने वाले शख्स के परिजन जान से मारने की धमकी दे रहे। आरोपी के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। अगर आरोपी और उसके परिवार के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो वह आत्महत्या कर लेगी।

  • Related Posts

    समस्तीपुर में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोश में सड़क जाम और आगजन

    समस्तीपुर, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading
    मधुबनी में सनसनी: फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार

    मधुबनी, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading