भागलपुर : डीएसपी की मां से चेन छिनतई मामले में पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार

भागलपुर जिले में पदस्थापित डीएसपी की मां से चेन छीनने के बाद बदमाशों ने नाथनगर में आभूषण दुकानदार को बेच दिया था। दुकानदार ने चेन को तुरंत गलाया व दाना बना दिया। जोगसर पुलिस ने चेन खरीदने वाले दुकानदार सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शाहजंगी के मो आसिफ, सदरुद्दीनचक के मो लाल, करोड़ी बाजार के मो दिलखुश को सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर गिरफ्तार किया।

तीनों ने छिनतई की बात स्वीकार की। बताया कि चेन दुकानदार को बेच दिया था। चेन बारह हजार में बेची गई थी। पुलिस दुकानदार सोनू कुमार साह को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से गलाया सोना भी बरामद किया गया है। डीएसपी के बॉडीगार्ड राजन पांडेय ने जोगसर थाना में 30 जून को केस दर्ज कराया था। उसका कहना है कि 23 जून को वह सिपाही सुभाष चंद्र बोस के साथ सैंडिस जा रहा था। उसके आगे अधिकारी की मां जा रही थी। तभी एक बुलेट पर तीन लोग आए और अधिकारी की मां के गले से चेन छीन लिया और भाग निकले। जोगसर थानेदार ने बताया कि अभियुक्तों के पास से बुलेट भी बरामद किया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…