भागलपुर : ससुराल में युवक की मौत, हत्या का लगाया आरोप

भागलपुर : कहलगांव शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के हबीपुर लोंगाय में ससुराल में रह रहे त्रिपुरारी तांती की मौत हो गई। मृतक के पिता ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक कहलगांव थाना क्षेत्र के सौर गांव न्निवासी खुदेश्वर तांती का पुत्र था। खुदेश्वर तांती ने बताया कि रविवार को त्रिपुरारी द्वारा जहर खाने की बात एक रिश्तेदार ने बताई थी।

पुत्र की पत्नी रितु कुमारी और सास जितनी देवी ने सूचना नहीं दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया था। थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने कहा कि मृतक के पिता खुदेश्वर तांती ने सास, जेठ सास, साढ़ू समेत चार लोगों के ऊपर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है।मामले की जांच कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…