भागलपुर : शहादत को याद कर निकाला गया आलम जुलूस

भागलपुर में मुहर्रम को लेकर शिया समुदाय की ओर से आलम का जुलूस निकाला गया इस दौरान हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद किया गया या हुसैन या अली की सदाएं बुलंद कर लोगों ने शहीदों को याद किया। वहीं असानंदपुर बड़ा इमामबाड़ा से निकले अलम के जुलूस में विभिन्न समुदाय के लोग शामिल हुए।

वहीं जुलूस में शामिल अकीदतमंद कर्बला के शहीदों को याद करते हुए उनकी शान में नौहा पढ़ते दिखे।भागलपुर शिया वक्फ कमेटी की ओर से मुहर्रम पर असानंदपुर बड़ा इमामबाड़ा से सुबह 11 बजे अलम जुलूस निकाला गया। कमेटी के अध्यक्ष सैयद जीजाह हुसैन ने बताया कि यह जुलूस मुस्लिम हाईस्कूल होते हुए शहजंगी कर्बला जाएगा। जहां विदाई मजलिस के बाद जुलूस की समाप्ति होगी।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…