भागलपुर रेलवे स्टेशन पर फिर से पार्किंग सुविधा शुरू, तीन महीने से थी बंद

भागलपुर : तीन माह बाद रेलवे स्टेशन परिसर में तीन व चार पहिया वाहनों की पार्किंग का टेंडर हो गया। शुकवार को तीन व चारपहिया वाहनों की पार्किग भी शुरू हो गई है। पहले जिस एजेंसी को टेंडर मिला था, उसने इसे छोड़ दिया था। इसके बाद रेलवे ने टेंडर होने तक वाहनों के आने-जाने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा का आदेश जारी किया था।

भागलपुर रेलवे स्टेशन के सीएमआई सह सीआइटी फूल कुमार ने बताया कि भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में तीन व चारपहिया वाहनों के पार्किंग का टेंडर हो गया है। राजस्थान के जोधपुर की एजेंसी ने पार्किंग चार्ज शुक्रवार से काटना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह टेंडर तीन साल के लिए हुआ है। एक साल का 63 लाख पांच हजार रुपये है। उन्होंने बताया कि यह टेंडर 29 जून 2024 से 28 जून 2027 तक के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि तीन पहिया वाहन जैसे ऑटो, ई-रिक्शा तीन घंटे के लिए बीस रुपये व तीन घंटे के बाद हर एक घंटे के लिए पांच रुपये चार्ज लगेगा।

  • Related Posts

    बेवजह चेन खींचना पड़ेगा महंगा: पूर्व रेलवे ने दी सख्त चेतावनी, हजारों यात्रियों की यात्रा होती है प्रभावित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में दर्दनाक हादसा: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा गिरा, 16 वर्षीय किशोर की मौत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading