भागलपुर : ‘रेमल’ हुआ कमजोर, उमस भरी धूप से जनजीवन प्रभावित

भागलपुर : चक्रवाती तूफान का असर अब कमजोर हो चुका है, इसलिए अब बारिश की उम्मीद भी धराशायी हो चुकी है। सोमवार तक आसमान में छाए बादल मंगलवार को गायब हो गये।

सूरज चमका तो आसमान से आग बरसने लगी और दिन का पारा उछल गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.0 व न्यूनतम 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि बुधवार से लेकर दो जून के बीच दिन एवं रात के तापमान में वृद्धि होगी। वहीं एक व दो जून को आंशिक बदरी के बीच हल्की बारिश की संभावना है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में राजद ने मनाया 30वां स्थापना दिवस, संगठन मजबूती और 2026 चुनावी रणनीति पर नेताओं का जोर

    Share Add as a preferred…

    पटना: मसौढ़ी में वज्रपात से दो लोगों की मौत, बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे दोनों

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *