भागलपुर में शराब पार्टी करते कुलपति का बेटा सहित तीन युवक गिरफ्तार

भागलपुर :  झारखंड के धनबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि के कुलपति पवन पोद्दार का बेटा और भागलपुर खलीफाबाग स्थित बीईयू सैलून किराए पर लेकर संचालन करने वाले हार्दिक पोद्दार सहित चार युवकों को उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया।

सैलून में ही चारों के शराब के नशे में होने की सूचना पर उत्पाद विभाग के एसआई नितिन कुमार के नेतृत्व में टीम पहुंची और चारों को नशे में पकड़ा। जांच कराने पर उन्हें शराब के नशे में पाया गया सैलून गई महिला ग्राहक के परिजन ने वहां के संचालक और अन्य युवकों के नशे में होने की शिकायत की थी।

उत्पाद विभाग की टीम ने पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में वीसी के बेटे हार्दिक के अलावा बक्सर जिले के नवानगर के रहने वाले अभिषेक कुमार तिवारी, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर गहमर के रहने वाले प्रेमजीत कुमार और सुल्तानगंज महेशी के रहने वाले सिकुंद कुमार को गिरफ्तार किया उत्पाद विभाग के अधीक्षक प्रमोदित नारायण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हार्दिक पोद्दार ने पूछताछ में बताया है कि वह धनबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि के कुलपति पवन पोद्दार का बेटा है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

    Share Add as a preferred…