भागलपुर : भाजपा जिला प्रवक्ता कुमार श्रवण का निधन, नम आँखों से दी गयी विदाई

भागलपुर : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने पार्टी के जिला प्रवक्ता सह सुल्तानगंज विधानसभा संयोजक कुमार श्रवण के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रभु हरि से प्रार्थना करता हॅूं कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा ईश्वर उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। आपका असमय जाना बीजेपी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता थे, उनका असमय जाना बहुत ही दुखद है। आज सुबह जैसे ही इनके निधन की खबर आई पार्टी कार्यकर्ताओं और सुल्तानगंज सहित जिले में शोक की लहर फैल गई।जिला भाजपा परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।

निधन की खबर पाकर जिला भाजपा की ओर से भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, उमाशंकर,विजय कुशवाहा, उमाशंकर,जिला प्रवक्ता विनोद सिन्हा, पंकज सिंह,जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेई, मंडल अध्यक्ष कुमार मंगलम, कुमार बन्नी, रितेश घोष, अनुसूचित जाती मोर्चा उपाध्यक्ष विवेकानंद चौधरी, देवेंद्र कुमार चौधरी, सोमनाथ शर्मा, संजय चौधरी, विकाश कर्ण,चंदन पांडेय, अभिनव कुमार, गौतम सिन्हा ने पार्टी का भाजपा झंडा समर्पित किया और अंतिम विदाई दी।

दुख व्यक्त करने वालो मे डॉ एनके यादव, विधायक पवन यादव,ई ललन पासवान,ई शैलेन्द्र,प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर,टुनटुन साह,बंटी यादव,हरिवंशमनी सिंह, नभय चौधरी, अभय वर्मन, दिलीप निराला,पवन मिश्रा,प्रीति शेखर,रोशन सिंह, नितेश सिंह, योगेश पांडेय, अभय घोष, मनीष दास, स्वेता सुमन, अलका चौधरी, राजेश टंडन, प्रकाश साह, विनीत भगत, आशीष सिंह, निरंजन चंद्रवंशी, प्रतिक आनंद, पंकज गुप्ता आदि कार्यकर्ता ने नमन किया।

  • ये भी पढ़े..

    नवगछिया में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, चेहरे और शरीर पर बरसाईं गोलियां

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के छह नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने तेज की कवायद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *