भागलपुर : बारात गये राशन डीलर की सड़क दुर्घटना में मौत

खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 के बगुलवा ढाला के पास शुक्रवार की सुबह ट्रक व एक चारपहिया वाहन की सीधी टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं सूमो पर सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। मृतक भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के चौकी नियामतपुर का रहने वाला राशन डीलर गोपाल रजक (45 वर्ष) था। सभी लोग शादी समारोह में भाग लेकर भागलपुर जिला स्थित अपने गांव लौट रहे थे। इसी बीच पसराहा थाना क्षेत्र के बगुलवा ढाला के पास पूरब दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। पसराहा थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है।

सिपाही की बारात में गए थे राशन डीलर

नाथनगर थाना क्षेत्र के चौकी नियामतपुर इलाके से गुरुवार रात एक बिहार पुलिस के सिपाही रूपेश कुमार की बारात निकली थी। इसमें इलाके के कई लोग शामिल होने के लिए पसराहा थाना क्षेत्र के बगुलवा ढाला गए थे।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…