भागलपुर पुलिस के वरीय अफसर की मां से चेन की छिनतई

छिनतई के शिकार आम लोग ही नहीं पुलिस अधिकारी के परिजन भी हो रहे हैं। नया मामला जोगसर थाना क्षेत्र का है। एक वरीय पुलिस अधिकारी की मां से बदमाशों ने चेन छिनतई कर ली। घटना को लेकर उक्त अधिकारी के बॉडीगार्ड राजन पांडेय ने जोगसर थाना में केस दर्ज कराया है।

उक्त सिपाही बॉडीगार्ड ने 30 जून को केस दर्ज कराया है। उसका कहना है कि 23 जून को वह अन्य सिपाही सुभाष चंद्र बोस के साथ सैंडिस कंपाउंड जा रहा था। उसके आगे उक्त अधिकारी की मां जा रही थी। तभी एक बुलेट पर तीन लोग सवार होकर आए और कंबाइंड बिल्डिंग के पास हनुमान मंदिर के पास अधिकारी की मां के गले से सोने का चेन छीन लिया और भाग निकला। चेन छिनतई के दौरान उक्त अधिकारी की मां सड़क पर गिर पड़ी जिससे उन्हें चोट भी आई। उनका इलाज कराया गया। सिपाही ने बताया है कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में घटना कैद हो चुकी है। काले रंग की बुलेट पर सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। जोगसर पुलिस मामले की जांच कर रही है पर संदिग्ध की पहचान नहीं हो सकी है।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…