भागलपुर : पहले की चोरी फिर घर में लगा दी आग

भागलपुर : नाथनगर थाना क्षेत्र के चंपानगर स्थित मस्जिद लेन में बीते 27 अप्रैल को चोरी की घटना हुई थी। इस घटना की शिकायत पीड़ित परिवार के लोगों ने थाने में की।पीड़ित पक्ष से मो. फिरोज अंसारी ने आवेदन देकर बताया कि वे सभी परिवार बेंगलुरू में मेहनत मजदूरी करते हैं। उन्हें करीब एक महीने बाद जानकारी मिली के उनके घर में उनका भाई, उनके भाई की पत्नी और उसके साला ने मिलकर बक्से का ताला तोड़कर जेवरात और सभी कपड़े की चोरी करने के बाद घर में आग लगा दी।

फिरोज ने बताया कि बेटी की शादी तय हो चुकी है। इसलिए शादी के लिए महंगे कपड़े, गहने बनवाकर घर में रखे थे। नाथनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर के छह नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने तेज की कवायद

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में ‘मेट्रो मिर्ची 2.0 मटन हाउस’ का शुभारंभ, मटन और बिरयानी प्रेमियों को मिला स्वाद का नया ठिकाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *