भागलपुर नगर निगम की महापौर वसुंधरा लाल ने किया वृक्षारोपण

भागलपुर : वन महोत्सव के अवसर पर आदर्श मध्य विद्यालय महेशपुर में भागलपुर नगर निगम की महापौर डॉक्टर वसुंधरा लाल ने वृक्षारोपण किया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद महापौर डॉक्टर वसुंधरा लाल ने कहा कि सभी लोग एक पेड़ अपने मां के नाम से अवश्य लगावे या फिर अपने परिवार में किसी का यदि जन्म दिवस होता है तो उस अवसर पर भी पेड़ लगावे एवं अपने आसपास के लोगों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें इससे अभी जो जलवायु परिवर्तन देखने को मिलता है वह नहीं मिलेगा और आज हम पेड़ लगाने की शुरुआत किए हैं आगे सभी वार्डों में हम खुद से जा जाकर पेड़ लगाएंगे ।

इस मौके पर महापौर प्रतिनिधि दीपक शर्मा, नगर निगम के वार्ड पार्षद सरयुग साह नंदिकेश शांडिल्य,पंकज गुप्ता एवं वार्ड 51 के पार्षद प्रतिनिधि शशि मोदी सहित स्थानीय लोग मौके पर मौजूद थे।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…