भागलपुर : झोला छाप डॉक्टर के क्लीनिक की जांच

सुल्तानगंज। प्रशासन के लाख चाहने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में झोला छाप चिकित्सक फल-फूल रहे हैं। ये चिकित्सक गर्भपात एवं प्रसव कराने से भी वाज नहीं आते हैं। झोला छाप चिकित्सक द्वारा प्रसव कराए जाने की शिकायत पर अस्पताल प्रभारी डॉक्टर कुंदन भाई पटेल ने स्थनडीह में संचालित दिनेश कुमार मंडल के क्लीनिक एवं गंगटी में अंजनी कुमार झा के क्लीनिक पहुंचकर जांच की।

प्रभारी ने बताया कि दोनों के क्लीनिक में स्लाइन का बोतल एवं उपस्कर टंगा पाया गया। क्लीनिक में दवा भी पायी गयी। दोनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

    Share Add as a preferred…