भागलपुर के सुल्तानगंज से पटना तक गंगा में बनेगा जहाज चैनल

भागलपुर : भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने 3.17 करोड़ से गंगा में सुल्तानगंज से बाढ़ (पटना) तक 142 किमी लंबे फेयरवे (जहाज चैनल) का मेंटेनेंस होगा। आईडब्ल्यूएआई दो फेज में मेंटेनेंस का काम कराएगा।

पहले चरण में सुल्तानगंज से महेंद्रपुर और दूसरे में महेंद्रपुर से बाढ़ तक काम होगा। तीन साल में जहाज चैनल बनकर तैयार होगा। इससे क्रूज व कार्गो के आने-जाने में सुविधा होगी। जलमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि वर्ल्ड बैंक से मिले 158 करोड़ से जलमार्ग-1 में जहाज चैनल बनाया जा रहा है। आईडब्ल्यूएआई दिल्ली मुख्यालय ने निविदा निकाली है। ठेका एजेंसी दिल्ली से ही फाइनल होगी।

टेंडर ऑनलाइन स्वीकृत होने के बाद 25 जुलाई को टेक्निकल टेंडर खोला जाएगा। निदेशक एलके रजक ने कहा कि फेयरवे मेंटेनेंस रूटीन वर्क है। टेंडर का काम मुख्यालय स्तर से होता है।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के ‘242 विधायकों पर भारी पड़ूंगा’ बयान पर बीजेपी का पलटवार, मनन मिश्रा बोले- “पहले जमानत बचा लें”

    Share Add as a preferred…

    राहुल गांधी के बिहार दौरे पर बीजेपी का हमला, रविशंकर प्रसाद बोले- “जहां जाते हैं, कांग्रेस की लुटिया डूब जाती है”

    Share Add as a preferred…