भागलपुर में उमस भरी गर्मी से फिलहाल राहत नहीं

भागलपुर जिले में मानसून कमजोर पड़ गया है। हालांकि शनिवार से 24 जुलाई तक एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। गर्मी से लोगों को अभी निजात नहीं मिलेगी। आसमान में बादल रहने के साथ उमस में भी कमी नहीं होगी।

बीएयू के मौसम पुर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 34-37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27-30 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। बीएयू के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल ऑफिसर डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री था। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री था। सुबह 8.30 बजे मापी गई आर्द्रता 74 प्रतिशत थी। पूरबा हवा 4.3 किमी/घंटा के गति से चली है। नोडल अधिकारी ने किसानों को सलाह दी है कि जिन किसानों के पास सिंचाई की उचित व्यवस्था है, खेत में ही धान की छिटकवा विधि से सीधी बुआई कर सकते हैं।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला 2026 को लेकर भागलपुर प्रशासन सख्त, कांवड़ यात्रा मार्ग पर भारी और डबल डेकर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Share Add as a preferred…

    विक्रमशिला सेतु पर क्षतिग्रस्त स्लैब के बाद फेरी सेवा शुरू करने की तैयारी तेज, भागलपुर में उच्चस्तरीय बैठक में बनी रणनीति

    Share Add as a preferred…