भागलपुर के मायागंज अस्पताल में डॉक्टर पर मरीज को पीटने का लगा आरोप

भागलपुर मायागंज अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने गये युवक को ओपीडी के डॉक्टरों ने जमकर पिटाई की। खंजरपुर निवासी गुड़िया ने बताया कि वह बुधवार को उसका पति ओपीडी में बने रजिस्ट्रेशन काउंटर के सामने लगी लाइन में लगा था। इसी दौरान एक जूनियर डॉक्टर आया और बिना लाइन में लगे पर्ची कटाने लगा।

इसका विरोध किया तो वह पति को मारने लगा। उसने अपने अन्य साथी को बुलाकर उसके पति को पिटवाया। बरारी थानेदार अभय शंकर ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने आवेदन नहीं दिया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि उनके पास लिखित या मौखिक शिकायत नहीं हुई है।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…