भागलपुर : आम तोड़ने से मना करने पर मारपीट

पीरपैंती। पीरपैंती थाना में गोबिंदपुर के मो रफीक ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि 27 जून की रात्रि आम के बागीचे की पत्नी के साथ रखवाली कर रहा था। उसी समय गौतम कुमार अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ आया और आम तोड़ने लगा। मना किया तो मुझे और मेरी पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

मारपीट में घायल महिला मायागंज रेफर

सुल्तानगंज। थाना क्षेत्र के तिलकपुर में जमीन के विवाद में हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला तिलकपुर गांव निवासी जमादार यादव की पत्नी गुंजन देवी को परिजनों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया। जहां चिकित्सक ने मायागंज रेफर कर दिया। घायल ने बताया कि घर में स्नान कर रही थी तभी आरोपी घुसकर मारपीट करने लगा। परिजनों ने बताया कि इलाज के बाद थाना में आवेदन दिया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…